(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया. वह काफी देर तक नेट-प्रैक्टिस करते रहे. बीसीसीआई ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- भारत का पहला प्रैक्टिस सेशन. बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला ढाका में रविवार, 4 दिसंबर को खेला जाएगा। बता दें कि 2015 के बाद पहली बार टीम इंडिया बांग्लादेश का दौरा कर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था. वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे. ढाका में ही सीरीज का पहला और दूसरा वनडे खेला जाना है.

#khabarnewindia,