गुजरात चुनाव 2022 : पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने डाला अपना वोट
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मतदान किया और लोगों से भी वोट डालने की अपील की है. दूसरे चरण में करीब 2.51 करोड़ लोग वोट डाल सकते हैं. चुनाव आयोग के अनुसार इनमें से 5.96 लाख मतदाता 18-19 वर्ष की आयु के हैं. वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी. और गुजरात में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। दूसरे चरण के मतदान में, भाजपा और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सभी 93 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है
#Gujarat Assembly Election 2022, #pmmodi, #amitshah,






