EXIT POLLS: दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत के संकेत
दिल्ली ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली नगर निगम चुनाव के एक्जिट पोल में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. आज तक के एक्जिट पोल में AAP को एमसीडी चुनाव में 250 में से 149 से 171 वार्डों पर जीत मिलती बताई गई हैं. Times Now के एक अन्य exit poll में AAP को 146 से 156 सीटें मिलती बताई गई हैं. Aaj Takके Exit Poll में बीजेपी को 69 से 91 के बीच वार्डों में जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि Time Nows ने पार्टी को 84 से 94 के बीच वार्डों में जीत मिलने की संभावना जताई है. दोनों ही चैनलों के exit polls कांग्रेस पार्टी की खस्ता हालत का अनुमान लगा रहे हैं. आपको बता दे दिल्ली एमसीडी में पिछले 15 सालों से बीजेपी का कब्ज़ा हैं

#Delhimcdexitpolls,







