Exit Polls: गुजरात में बीजेपी जीत की ओर, हिमाचल में कांग्रेस से कड़ी टक्कर !
दिल्ली /खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देश के दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ MCD चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल्स से 8 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ हो चुकी है. कई एक्जिट पोल्स ने जहां गुजरात और हिमाचल प्रदेश में BJP को फिर से बहुमत दिया है वहीं दिल्ली नगर निगम चुनाव के एक्जिट पोल के नतीजे चौंका रहे हैं. MCD चुनाव में 15 साल बाद BJP हारती दिख रही है. MCD चुनाव को लेकर आए कई एग्जिट पोल्स में AAP को 170 तक सीटें दी गई हैं. गुजरात और हिमाचल को लेकर आए एग्जिट पोल्स में जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताया है. इन दोनों राज्यों में बीजेपी की एक बार फिर वापसी तय मानी जा रही है. अभी तक आए एग्जिट पोल्स के मुकाबले गुजरात में BJP लगातार सातवीं बार सत्ता में आती दिख रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश में AAP और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है.

गुजरात की बात करें तो राज्य में पिछले 27 सालों से बीजेपी की सत्ता है. पिछले यानी 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 में 99 सीटें जीतते हुए सरकार बनाई थी. कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी. गुजरात में अक्सर बीजेपी और कांग्रेस में ही मुकाबला होता रहा है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में जोर लगाया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में कई रैलियां की और लोगों से फ्री बिजली, फ्री शिक्षा जैसे कई वादे किए हैं. हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बीजेपी की सरकार है. राज्य में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज रहा है. हिमाचल विधानसभा के पिछले चुनाव में बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बहुमत से सरकार बनाई थी. कांग्रेस के हिस्से में 21 सीटें गई थीं. गुजरात की तरह हिमाचल में भी बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है.

#exitpollsgujrat, #exitpollshimachal,,,







