गैरसैंण/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट सत्र राज्यपाल अभिभाषण से शुरू हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) के साथ विधानसभा सत्र की कार्यवाही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं विधायकगणों ने प्रतिभाग किया।सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 6 बिन्दुओं पर मुहर लगी है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज राज्य आंदोनकारियों को नौकरी में  10% आरक्षण का बड़ा फैसला लिया गया। 

कैबिनेट के फैसले 

  • इस दौरान राज्‍य की नई सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी मिली।
  • वहीं राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की सब कमिटी की रिपोर्ट भी स्वीकृत की गई। अब उक्‍त विधेयक राजभवन भेजा जाएगा।
  • बैठक में विधायक निधि बढ़ाने को भी मंजूरी मिली।
  • विधायक निधि 3 करोड़ 75 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की गई।
  • मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए अब एक साल में 25 लाख के बजाय 50 लाख रुपये मिलेंगे।
  • महिला मंगल दलों को मिलने वाली राशि 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपये की गई।

#Uttarakhand Cabinet, #cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #cmdhami, #dehradunnews , #uttarakhandnews, #dehradun ,