विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर दशहरा ग्राउंड में बन रहे मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कैंट विधायक सविता कपूर ने आज प्रेमनगर दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे मिनी स्टेडियम कार्य का युवाकल्याण विभाग अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया । इस अवसर पर कैंट विधायक कपूर ने बताया कि सभी क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते है और इसके निर्माण से पूरे क्षेत्र के बच्चो को एक नया मंच मिलेगा और आने वाले समय मे यहां के बच्चे पूरे देश के साथ साथ विश्व मे प्रतिनिधित्व करेंगे । पूर्व में विधायक निधि के माध्यम से स्वर्गीय हरबंस कपूर द्वारा बैडमिंटन हॉल का निर्माण कराया गया था ।

इस अवसर पर हरीश कोहली, विक्की खन्ना, भूषण भटिया, आलोक आहूजा, युवा कल्याण से प्रमोद पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
#MLA Savita Kapoor, #dehradunnews, #uttarakhandnews, #dehradun ,,






