लखनऊ,देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :  यूपी में योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया हैं, मुगलों का इतिहास पढ़ाए जाने पर योगी सरकार ने यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, अब स्कूलों में मुगलों के इतिहास के बारे में नहीं पढ़ाया जाएगा. शैक्षिक सत्र 2023-24 में 12वीं में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में से मुगल चैप्टर हटा दिया गया है. इसके अलावा 11वीं की किताब से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति, समय की शुरुआत पाठ हटाए गए हैं. यूपी सरकार का फैसला यूपी बोर्ड और CBSE बोर्ड दोनों पर लागू होगा. यूपी में 12वीं के स्टूडेंट मुगल बादशाहों का इतिहास नहीं पढ़ेंगे. यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के पाठ्यक्रम में बदलाव किया. इतिहास की किताब से कुछ पाठ हटा दिए गए हैं. मुगल दरबार के पाठ को हटाया गया. 

कक्षा 12 की इतिहास की किताबों से अब हटाए गए विषयों के तहत, छात्रों को 'अकबरनामा' (अकबर के शासनकाल का आधिकारिक इतिहास) और 'बादशाहनामा' (मुगल सम्राट शाहजहाँ का इतिहास)  शामिल है. इसके अलावा, नागरिक शास्त्र की किताब में भी बदलाव किया गया है. स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से जन आंदोलनों का उदय और एक दल के प्रभुत्व का दौर चैप्टर भी बदल दिया गया है. वहीं नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध का पाठ हटाया गया है. इस फैसले को शैक्षिक सत्र 2023-24 से लागू किया जा रहा है. बता दें कि यूपी सरकार का यह फैसला शैक्षिक सत्र 2023-24 से लागू किया जा रहा है. इतिहास की किताब के अलावा अन्य विषयों में भी ये बदलाव देखने को मिला है.गौरतलब है कि योगी सरकार इससे पहले भी मुगलों के नाम पर रखे कई जगहों के नाम बदल चुकी है. विपक्षी पार्टियां अब इस मुद्दे पर बीजेपी को घेर सकती हैं. 

#History Syllabus Change, #Yogi Govt, #UP Government, #cmyogi, #Mughal History, #UP News, ,