(स्पोर्ट्स डेस्क): आरसीबी ने आईपीएल 2023 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई पर एकतरफा जीत दर्ज की. आरसीबी के सामने 172 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, लेकिन कोहली (49 गेंदों पर नाबाद 82 रन, छह चौके, पांच छक्के) और (डुप्लेसी (43 गेंदों पर 73 रन, पांच चौके, छह छक्के) ने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़कर उसे बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. आरसीबी ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर आसानी से जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली की बैटिंग देखने लायक थी. उन्होंने इस मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद पर 82 रन की पारी खेली. अपनी इनिंग्स दौरान विराट ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. पारी का आगाज करने उतरे विराट कोहली ने फाफ डू प्लेसिस के साथ पहले विकेट लिए 148 रन की साझेदारी की. कप्तान डू प्लेसिस 43 गेंद पर 73 रन बनाकर आउट हुए थे. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए. 

इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने ईशान किशन महज 10 रन बनाकर चलते बने। कप्तान रोहित महज एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार यादव भी 15 और टिम डेविड सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, तिलक वर्मा ने एक छोर संभाला रखा और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 84 रन कूटे। तिलक की ताबड़तोड़ पारी के चलते मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाने में सफल रही। आरसीबी को मैच जिताने में विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस ने अहम भूमिका निभाई.

#Mumbai Indians, #IPL2023, #RCB vs MI, #Virat Kohli, #RCB, #IPL 2023, ,