खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी 224 सीटों पर मतदान जारी हैं कर्नाटक चुनाव में सुबह 7 बजे से ही लोग लगातार वोट डाल रहे हैं, राज्य की कुल 224 सीटों पर चुनाव हो रहा है. कर्नाटक में 224 सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.  चुनाव के बाद 13 मई को वोटों की गिनती होगी, जिसके बाद पता चलेगा कि कर्नाटक में किसकी सरकार बनने वाली है. इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी के फेवर में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम बासवराज बोम्मई समेत ने आखिर वक्त तक प्रचार किया. वहीं कांग्रेस और जेडीएस ने भी चुनाव अभियान में पूरी ताकत झोंक दी थी. बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों का चुनाव प्रचार अभियान काफी हाई-प्रोफाइल रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह रोडशो और 19 जनसभाएं कीं, जबकि राहुल गांधी 12 दिन तक कर्नाटक में ही कैम्प किए रहे.

#BJP,#congress#KarnatakaChunav2023,#KarnatakaElection2023Voting,#Karnatakaassemblyelections,