(स्पोर्ट्स डेस्क) : मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी की 6 विकेट से हराया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने 21 गेंदें शेष रहते टीम को जीत दिला दी. मुंबई ने 4 विकेट पर 200 रन बनाए.  सूर्यकुमार यादव ने केवल 35 गेंद पर 83 रन की पारी खेली, जिसमें सूर्या ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए. मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी छठी जीत दर्ज की है। आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए। दोनों ने शतकीय साझेदारी भी की, लेकिन उनकी यह पारी बेकार गई। मुंबई के लिए ईशान किशन के 42 रन के बाद सूर्यकुमार यादव ने 83 और नेहल वधेरा ने 52 रन की पारी खेल मुंबई को जीत दिला दी। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। 

#SuryakumarYadav,#IPL2023,#MumbaiIndians,#RoyalChallengersBangalore,