खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी के समर्थकों ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया. मंगलवार को इमरान खान जब सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंचे तो उन्हें पाकिस्तान की पैरामिलिट्री फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया। जिसका हिंसक विरोध शुरू हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से पूरा पाकिस्तान जल रहा है. पूरे पाकिस्तान में बवाल मचा है. इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भारी विरोध को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को देशभर में सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है. पाकिस्तान के प्रांतीय गृह मंत्री का कहना है कि क्वेटा में झड़पों में इमरान खान के एक समर्थक की मौत हो गई और पुलिस सहित कई लोग घायल हो गए हैं. पीटीआई ने इमरान खान की गिरफ्तारी के फैसले को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस बीच इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तान फौज से लेकर सत्ताधारी दल पीएमएल- एन के लोगों से जुड़ी प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया है. लाहौर, कराची और इस्लामाबाद में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों पर पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि इमरान खान के संबंध आतंकियों से हैं. इमरान खान ने ही मुल्क को नफरत और हिंसा की आग में धकेला है. पीटीआई के नेताओं की हर हरकत पर सरकार की नजर है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

#ImranKhanArrestNews,#pakistannews,#PakistanCrisis,#PakistanViolenceNews ,