कैंट विधायक सविता कपूर ने विधायक निधि से छात्राओं के बैठने हेतु उपलब्ध कराए फर्नीचर
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज सोमवार को कैंट विधायक सविता कपूर ने विधायक निधि के माध्यम से स्वर्गीय हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओ के बैठने हेतु 100 सेट फर्नीचर उपलब्ध कराए ।विधायक सविता कपूर ने बताया कि बहुत ही लंबे संघर्षो के बाद इस विद्यालय का निर्माण हुआ है और आप सभी लोग जानते है कि कैसे स्वर्गीय हरबंस कपूर जी ने आप सभी के साथ मिलकर भू हस्तांतरण से लेकर विद्यालय निर्माण तक के कार्य को किया । कुछ समय पूर्व स्कूल में आने का मौका मिला तब प्रधानाचार्य द्वारा फर्नीचर हेतु अनुरोध किया गया था । आगे भी और कार्य कराए जाएंगे और इस विद्यालय की बेटियां पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी ।

पूर्व पार्षद उदय सिंह पुण्डीर ने बताया कि इस विद्यालय निर्माण में कपूर साहब द्वारा बहुत प्रयास किये गए और उसी का फल है इतना सुंदर विद्यालय बना है । प्रधानाचार्य दुर्गेश नंदिनी बहुगुणा ने विधायक का आभार व्यक्त किया और बताया कि स्कूल में फर्नीचर की कमी थी जिसका विधायक ने संज्ञान लिया और कार्यवाही की । मैने स्कूल क्षेत्र में एक हॉल और इंटर में कुछ विषय और बढ़ाने हेतु विधायक से आग्रह किया है और पूर्ण विश्वास है कि कार्य भी पूर्ण होगा ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय, डॉ उदय सिंह पुण्डीर ,पार्षद श्रीमती समिधा गुरुंग,ऐ के महाजन, रीता विशाल, सुदर्शना बिष्ट, देवकी नंदन कौशल, पुष्कर थापा, रमा गौड, गरिमा कुकरेती, किरण थापा,धीरज ग्रोवर, पुनीत बग्गा, आदि लोग मौजूद रहे।
#dehradunnews, #uttarakhandnews,#Cantt MLA Savita Kapoor,







