Karnataka elections: भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के लिए किया अपना घोषणा पत्र जारी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेंगलुरु में भाजपा मुख्यालय से घोषणापत्र जारी किया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 10 दिन से कम का समय बाकी है. राज्य में सत्ता के लिए सभी राजनीतिक दल जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. साथ ही जनता को लुभाने के लिए ढेर सारे वादे भी किये जा रहे हैं.
बीजेपी के प्रमुख वादे.....
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक में वादों का एलान किया। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में राज्य में भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए पैनल गठन करने का वादा किया गया है।
इसके अलावा बीपीएल परिवारों के लिए मुफ्त तीन सिलेंडर दिए जाएंगे। यह सिलेंडर उन्हें युगाड़ी, गणेश चतुर्थी और दीपावली के मौके पर उपलब्ध होंगे।
किसानों को बीज के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे
हर वॉर्ड में अटल आहार केंद्र बनाने का एलान
इसके अलावा पांच लाख के ऋण पर कोई ब्याज न लगने की बात कही गई है
बीपीएल परिवारों के लिए भाजपा ने पांच किलो श्रीअन्न देने का वादा किया है
वहीं, बीपीएल परिवारों को आधा लीटर नंदिनी दूध देने का भी वादा किया गया
#Karnataka elections, #BJP, #Karnataka Election, #Karnataka BJP Sankalp Patra,







