(स्पोर्ट्स डेस्क) : मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की है। मुंबई की जीत में टिम डेविड का अहम योगदान रहा. उन्होंने 14 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में 214 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए टिम डेविड ने 20वें ओवर की तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया।  इस मैच में राजस्थान के लिए जायसवाल के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 18 रन बनाने वाले जोस बटलर टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। इन दोनों के अलावा संजू सैमसन (14 रन) और जेसन होल्डर (11 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। मुंबई के लिए अर्शद खान ने तीन और पीयूष चावला ने दो विकेट लिए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और राइली मेरिडिथ को एक-एक विकेट मिला।

#MI vs RR, #IPL 2023, #Rohit Sharma, #Mumbai Indians, #Rajasthan Royals,