(बॉलीवुड डेस्क): अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की रिलीज डेट सामने आ गयी हैं । सत्य प्रेम की कथा  सिनेमाघरों में 29 जून 2023 के दिन दस्तक देने जा रही है। सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।इससे पहले दोनों की जोड़ी को अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था।समीर विद्वांस के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम सत्यप्रेम तो कियारा का नाम कथा है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

#Bollywood News, #satyaprem ki katha, #Karthik Aryan,#Kiara Advani ,