देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): हर साल 15 जून के दिन नीम करोली बाबा के कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जाता है, नैनीताल जिले से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर कैंची धाम स्थित है.  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस के सुअवसर पर नैनीताल स्थित तहसील कोश्या कुटोली का नाम श्री कैंची धाम पर करने की घोषणा की है। उन्होंने श्री कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तथा नैनी बैंड बाईपास सड़क के निर्माण में तीव्रता लाने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की श्री कैंची धाम में आने वाले श्रृद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तथा नैनी बैण्ड के बाईपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि एक वर्ष के भीतर इन रास्तों का निर्माण पूरा कर लिया जाए।
बता दें कि नीम करोली बाबा पहली बार 1961 में यहां आए थे. बाबा ने अपने मित्र पूर्णानंद के साथ मिलकर कैंची धाम में आश्रम बनाने पर विचार किया था. इसके बाग 15 जून 1964 में इस आश्रम की स्थापना की थी. इस साल कैंची धाम आश्राम का 59वां स्थापना दिवस मनाया गया.कैंची धाम के बाबा नीम करोली की ख्याति भी देश-विदेश तक फैली है. आमजन से लेकर देश-विदेश के राजनेता, खिलाड़ी, सेलेब्रिटी और जानी-मानी हस्तियां नीम करोली बाबा के भक्त हैं. 

#NeemKaroliBabaKainchiDhamFoundationDay,#NeemKaroliBaba, #cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,