देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तरकाशी के पुरोला की घटना के बाद  मुस्लिम संगठनों ने 18 जून को देहरादून में महापंचायत बुलाने का ऐलान किया था, वही अब मुस्लिम संगठनों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद देर रात महापंचायत को टाल दिया गया है.  मुस्लिम संगठनों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरोला जैसी घटना दोबारा न होने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती से निटपने का आश्वासन भी दिया है। वही मुस्लिम संगठनों ने बृहस्पतिवार को देर रात देहरादून एसएसपी और सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद 18 जून को देहरादून में होने वाली महापंचायत को स्थगित करने की घोषणा कर दी।
पुलिस और जिला प्रशासन के लिए देहरादून में मुस्लिम संगठनों की इस महापंचायत के ऐलान को बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा था. मुस्लिम संगठनों की ओर से महापंचायत ओर से महापंचायत को स्थगित करने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है. 

#Purola News, #Dehradun SSP, #Love Jihad,#Uttarkashi News, #Uttarkashi Mahapanchayat,##cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,