ब्लॉक प्रमुख सभी बीडीसी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र का करें सर्वांगीण विकास: संजीव बालियान
शाहपुर , खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): गुरुवार को ब्लॉक शाहपुर पर डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार, राजपाल बालियान, विधायक बुढ़ाना विधानसभा और अरविन्द त्यागी, ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता मे क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई, बोर्ड बैठक मेंकई अहम प्रस्ताव पास किये गये।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि अपने नौ साल के कार्यकाल में वह पहली बार किसी क्षेत्र पंचायत की बैठक में शामिल हो रहे हैं । जिसका उद्देश्य यह कि ब्लॉक प्रमुख सभी बीडीसी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कार्य करें । उन्होंने कहा कि जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वह अपने अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्य करा कर जनपद का चौमुखी विकास करें । केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि गांव प्रधान अपने गांव में विकास कार्य कराएं, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराना है । इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक का कार्य प्रदेश शासन की योजनाओं को अपने क्षेत्र में क्रियान्वित कर विधायक निधि से क्षेत्र का विकास कराना है जबकि सांसद का कार्य केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव स्तर तक पहुंचा कर अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा में विकास कार्य कराना है । उन्होंने कहा कि सांसद को एक वर्ष में पांच करोड रुपए सांसद निधि के रूप में मिलते हैं सांसद के क्षेत्र में पांच विधानसभा आती हैं । जिससे प्रत्येक विधानसभा में एक करोड़ रुपये प्रतिवर्ष खर्च किए जा सकते हैं ।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, गांव प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ कुलदीप त्यागी, करणवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नीरज कुमार, जोनू त्यागी, दिलशाद त्यागी, अरविंद चौधरी, राहुल कुमार, मोनू सैनी इत्यादि मौजूद रहे।

#MuzaffarnagarNews, #Dr Sanjeev Balyan,#upnews,,







