खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान पांच आतंकियों को मार गिराया । उत्तरी कश्मीर जिले में एलओसी के पास जुमागुंड इलाके में एक इनपुट के आधार पर गुरुवार रात को पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा लॉन्च किए गए संयुक्त ऑपरेशन के बाद शुक्रवार तड़के आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई. आपको बताते चलें कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए आतंकियों की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. जब सुरक्षाबल एक ठिकाने की तरफ बढ़ तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना हैमारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ हैं । 

#LOC#Kupwara Encounter,#Jammu Kashmir News,#Jammu-Kashmir Encounter ,