Adipurush Leaked: पायरेसी का शिकार हुई ‘आदिपुरुष’, रिलीज के बाद ही हुई ऑनलाइन लीक
(बॉलीवुड डेस्क): ‘आदिपुरुष’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, उम्मीद की जा रही है कि आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करेगी। लेकिन मेकर्स के लिए बुरी खबर ये है की 'आदिपुरुष' फिल्म रिलीज के चंद घंटों बाद ही लीक हो गयी हैं लेकिन आने वाला वक्त ही बताएगा कि इससे फिल्म के कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है.आदिपुरुष’ को वर्ल्ड वाइड में 6000 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज़ किया गया है और इनमें से लगभग 4000 स्क्रीन भारत में हैं.आदिपुरुष ने प्रभास को भगवान राम और सैफ अली खान को रावण, कृति सेनन को सीता, सनी सिंह को लक्ष्मण और देवदत्त नाग को हनुमान के रूप में दिखाया है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म रिलीज से पहले ही काफी कलेक्शन भी कर चुकी है. फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद से ही ओम राउत की ये फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है.
#Adipurush Leaked,#Adipurush,#Bollywood news,#Prabhas and Kriti Sanon,#Prabhas #Kriti Sanon,







