आर अश्वनि ने WTC फाइनल मैच से बाहर करने पर तोड़ी चुप्पी
(स्पोर्ट्स डेस्क): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट के नंबर गेंदबाज़ आर अश्वनि को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था. इस मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 209 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, वही अब खुद आर अश्विन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. अश्विन ने एक इंटरव्यू में कहा की मुझे पता था कि मुझे 48 घंटे पहले छोड़ दिया जाएगा, मुझे डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना अच्छा लगता क्योंकि मैंने वहां पहुंचने में एक अहम भूमिका निभाई है. यहां तक कि पिछली बार हुए WTC फाइनल में भी मैंने अच्छी गेंदबाजी की और चार विकेट लिए थे. अश्विन ने कहा, की 2018-19 के बाद से विदेशी धरती पर मेरी गेंदबाजी शानदार रही है और मैं टीम के लिए मैच जिताने में भी कामयाब रहा हूं.
#R Ashwin, #team india,#BCCI,WTC Final,







