सीएम योगी दो दिन के अयोध्या दौरे पर, बुधवार देर रात विकास कार्यों का किया स्थलीय निरिक्षण
अयोध्या /खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर भगवान की जन्मस्थली अयोध्या पहुंचे. दौरे के पहले दिन सीएम योगी ने अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की उसके बाद सीएम योगी ने देर रात गुप्तार घाट व नवनिर्मित गुप्तार घाट पार्क का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सूरज कुंड का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री ने लेजर शो का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बहुत ही गंभीरता से सभी निर्माण कार्यों को देखा और अधिकारियों को आयश्यक दिशा निर्देश दिये। अयोध्या दौरे के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शासन स्तर के करीब दर्जन भर विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव गणों के साथ अयोध्या में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन आज कारसेवकपुरम पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम संतों से अयोध्या में हुए विकास कार्यों पर भी चर्चा करेंगे । साथ ही सीएम ने श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना .
#upnews,#cmyogi,#Ayodhya,#CM Yogi Adityanath,#AyodhyaMandir,,







