‘जरा हटके जरा बचके’ में पहली बार विक्की और सारा की जोड़ी स्क्रीन पर आई नजर
(बॉलीवुड डेस्क): लक्ष्मण उतेरकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में पहली बार विक्की और सारा की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आई है. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है और ऑडियंस को भी इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी पसंद आई है. फिल्म में इमोशन,ड्रामा,कॉमेडी के साथ सॉन्ग्स और फैमिली एंटरटेमेंट भी है. विक्की कौशल-सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके बॉक्स ऑफिस पर भीअच्छा प्रदर्शन कर रही हैं वही दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने तेजी दिखाई और अच्छा कलेक्शन करते हुए 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.इसी के साथ ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ का कुल कलेक्शन अब लगभग 61.02 करोड़ रुपये का हो गया है.फिल्म की कहानी की बात करे तो ये विक्की कौशल और सारा अली खान के इर्द-गिर्द घूमती है.
#Bollywoodnews,#VickyKaushal,#Sara Ali Khan, #ZHZBBoxOfficeCollectionDay,#Bollywoodnews,#ZaraHatkeZaraBachke, ,







