सीएम धामी त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में आयोजित गंगा आरती में हुए शामिल
ऋषिकेश/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में आयोजित गंगा आरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गंगा जी की आरती कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक में शामिल होने आये विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
#Ganga Aarti ,#Triveni Ghat Rishikesh,#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




