शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी को जमीयत उलेमा -ए-हिन्द ने किया बर्खास्त
शाहपुर/मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी पर कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए होर्डिंग लगवाने के मामले में जमीयत उलेमा -ए-हिन्द ने बड़ी कार्रवाई की हैं। होर्डिंग्स प्रकरण को लेकर विवादों के घेरे में आये शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी उर्फ़ कल्लू पौदी को जमीयत उलेमा -ए-हिन्द ने नगर उपाध्यक्ष पद सहित प्रारंभिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अकरम कुरैशी ने तीन दिन पूर्व कस्बे में कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए होर्डिंग लगवाए थे। इन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान सहित अन्य भाजपा नेताओं के फोटो लगे थे। इसके विरोध में भाजपा मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी ने पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध तहरीर दी थी। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लगाए गए होर्डिंग उतरवा लिए गए थे। जबकि हाजी अकरम चेयरमैन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता है लेकिन दो नावों की सवारी के चक्कर में हाजी अकरम जमीयत उलमा ए हिन्द की सदस्यता भी खो बैठे है, आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीते नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम उर्फ़ कल्लू पौदी पिछले चार दिनों से सुर्खियों में है.
#Muzaffarnagar News,#UP News,3amiat Ulema-e-Hind,







