ENG vs AUS: मिचल मार्श के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बनाये 263 रन
(स्पोर्ट्स डेस्क) : एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां अपनी पहली पारी में मिचल मार्श के शानदार 118 रनों की बदौलत 263 के स्कोर पर सिमटी. वहीं दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने भी 68 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. एक समय ऑस्ट्रेलिया की स्थिति काफी खराब थी और उसने अपने चार विकेट 85 रन पर ही गंवा दिए थे, लेकिन यहां मार्श ने अपने वापसी मैच को शानदार बना दिया। उनकी पारी की बदौलत कंगारू टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाए। इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए हैं। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 195 रन पीछे है, रूट 19 और जॉनी बेयरस्टो एक रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में मार्क वुड ने सिर्फ 34 रन देते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. वहीं क्रिस वोक्स ने 3 जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड के खाते में 2 विकेट आए. ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज में 2-0 से आगे है, जबकि इंग्लैंड को सीरीज बचानी है तो उसे हर हाल में ये मैच जितना ही होगा ।
#ENG vs AUS,#Ashes 2023,#England vs Australia,







