'ओह माय गॉड 2’ एक्ट्रेस यामी का गौतम का फर्स्ट लुक आया सामने
(बॉलीवुड डेस्क): ‘ओह माय गॉड 2’ से एक्ट्रेस यामी का गौतम का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। पोस्टर में वकील की भूमिका में यामी का कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा है। यामी के फर्स्ट लुक पोस्टर को अक्षय कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे. ओह माय गॉड 2 को अमित राय ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और यामी गौतम के साथ पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में हैं। ओएमजी 2 परेश रावल और अक्षय कुमार अभिनीत इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। बता दें कि ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं. इसके पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था. ऐसे में फैंस को उम्मीदें हैं कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी.
#OMG 2 New Poster,#OMG 2,#Akshay Kumar,#Yami Gautam,#Yami Gautam ,







