खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी के चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य मामले के बाद अब बाराबंकी में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. बाराबंकी में लेखपाल बनते ही महिला ने पति से तलाक मांगा हैं, शादी के बाद पढ़ लिखकर लेखपाल बनी एक महिला ने अपने किसान पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. साथ ही पत्नी ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा भी दाखिल कर दिया है.लेकिन तलाक की मंजूरी को कोर्ट ने खारिज कर दिया हैं। पति के अनुसार पढ़ने में रुचि को देखते हुए उसने अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया. इस दौरान उसको अपनी जमीन भी बेचनी पड़ी. इसके बाद पत्नी का चयन लेखपाल पद पर हो गया. चयन होने के कुछ दिन बाद उसने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तलाक का मुकदमा दाखिल कर दिया.बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा हैं 

#UP News,#Barabanki News,,