सेंसर बोर्ड ने दिया 'ओह माय गॉड 2' को 'ए' सर्टिफिकेट
(बॉलीवुड डेस्क): सेंसर बोर्ड ने आखिरकार 'ओह माय गॉड 2' को 'A' सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अभिनीत व अमित राय निर्देशित फिल्म को 2 घंटे 36 मिनट के स्वीकृत रन-टाइम के साथ 'ए - एडल्ट ओनली' का सर्टिफिकेट दे दिया गया है। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने पसंद किया है। लेकिन इसके टीजर में भगवान शिव का अभिषेक रेल की पटरी के किनारे पानी से हो रहा है, इस सीन को लेकर यूजर्स ने काफी हंगामा किया था। सेंसर बोर्ड द्वारा किये गये बदलावों को लेकर ना तो अक्षय कुमार ने और ना ही 'ओह माय गॉड 2 के मेकर्स ने किसी तरह का अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है. खैर, अगले एक दो दिनों में मेकर्स द्वारा फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने की बात कही जा रही है और इसी के साथ जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हो जाएगी ताकि 11 अगस्त को जब फिल्म रिलीज हो, तो दर्शकों को पता हो कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
#OMG 2,#OMG 2 Release Date,#Bollywood News,#Akshay Kumar ,







