देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देहरादून के मीठीबेड़ी में स्थित काली माता के मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कई दिनों से किये जा रहे जातिवाद एवं मंदिर में ताले लगाकर रखने के खिलाफ आज महानगर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष लक्की राणा के नेतृत्व में मंदिर परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया एवं मोके पर पहुँचे थाना प्रभारी प्रेमनगर श्री पी डी भट्ट जी को जनता से जुडी मांगो का ज्ञापन सौपा।


ज्ञापन में कार्यकारी अध्यक्ष लक्की राणा एवं कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल ने मांग की कि पूर्व की भाती मंदिर परिसर के ताले सभी श्रद्धालुओ के लिए सुबह 5 बजे से रात के 8 बजे तक खुले रहें, मंदिर परिसर में सभी लोगो को आने जाने एवं पूजा अर्चना करने दिया जाएगा बेवजह जाति के आधार पर किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न न किया जाए। 

#Congress,#Uttarakhand Congress,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,