खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): नूंह हिंसा के बाद हरियाणा में तनाव की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली से सिर्फ 50 किमी दूर नूंह में सोमवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है और भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया. नूंह हिंसा की आग अब गुरुग्राम तक पहुंच चुकी है. गुरुग्राम में भीड़ ने इमाम की हत्या कर दी. जिसके बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, हिंसा को लेकर 44 FIR दर्ज की जा चुकी है , सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर 70 दंगाइयों को हिरासत में लिया जा चुका है , हिंसाग्रस्त जिलों इलाको में केंद्र से 20 कम्पनी अधर्सैनिक और 15 कम्पनी हरियाणा पुलिस की तैनात की गयी है, हिंसा के बाद पूरे हरियाणा में तनाव की स्थिति बनी हुई है और राज्य के 9 जिलों में धारा 144 लागू है. हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है और उपद्रवियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. हरियाणा सरकार ने नूंह और राज्य के अन्य जिलों में हुई हिंसा को सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया है. दरअसल, नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था. प्रशासन से इसकी इजाजत भी ली गई थी.  सोमवार को बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर पथराव हो गया था. देखते ही देखते यह हिंसा में बदल गया. सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई. इस दौरान गाड़ियों में पथराव और आगजनी का सिलसिला शुरू हो गया. हिंसा से बचने के लिए कई लोग वापस शिव मंदिर की तरफ भागे और गेट के भीतर घुस गए. कई लोगों की जान भी चली गई जिसमें दो होमगार्ड भी शामिल हैं. उधर, हरियाणा में हिंसा को देखते हुए यूपी के 11 जिलों मे अलर्ट है. राजस्थान मे भरतपुर के बाद अब अलवर में धारा 144 लागू कर दी गई है.

#Nuh Clash,#Nuh Violence,#Haryana Nuh Violence,#Haryana News,