देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सासंद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड को संवारने का काम कर रही। इसी क्रम मे केंद्र सरकार के इस अभूतपूर्व सहयोग से उत्तराखंड को विकास में नई गति मिलेगी और इस धनराशि का उपयोग प्रदेश के 42 विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूंजीगत निवेश 2023-24 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को विशेष सहायता (ऋण) के लिए 951 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 
सासंद नरेश बंसल ने देवभूमि को यह सहायता स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया ।

#Naresh Bansal,#PM Modi,#Dehradunnews,#Uttarakhandnews ,,