(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया हैं, यह भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 13वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 151 रन ही बना सकी और मैच 200 रन से हार गई। शुभमन गिल ने 85 और ईशान किशन ने 77 रन बनाए। कप्तान हार्दिक ने नाबाद 70 और संजू सैमसन ने 51 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट लिए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार और मुकेश कुमार ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव को दो और जयदेव उनादकट को एक विकेट मिला। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भारत की दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले 2018 में भारत ने वेस्टइंडीज को 224 रन से हराया था। आगामी वनडे विश्वकप को देखते हुए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में भारतीय टीम प्रबंधन का प्रयोग जारी है और इसी के चलते नियमित कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को तीसरे वनडे से भी आराम दिया गया। 

#IND vs WI,#BCCI,#Team India,#WI vs IND ODI 2023,