(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्‍चन और सयामी खेर की अपकमिंग फिल्म ‘घूमर’ का टीजर जारी हो गया है,  इस टीजर में अभिषेक बच्चन कोच के रूप में तो वहीं सैयामी खेर हाथ में गेंद पकड़े नजर आ रही हैं। फिलहाल फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक सामने आया है और यह निश्चित रूप से आपको पसंद आएगा. ‘घूमर’ में क्रिकेट और एक कोच की कहानी है. फिल्‍म में अभिषेक,  सयामी के कोच की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के अलावा शबाना आजमी भी होंगी। अमिताभ बच्चन फिल्म में एक खास किरदार में नजर आएंगे।

#Ghoomer Teaser,#Bollywood News,#Saiyami Kher,#Abhishek Bachchan,#Ghoomer First Look,