(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज खेला जायेगा,  3 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है. गौरतलब है कि भारत ने सीरीज का पहला मैच 2 रनों से जीता था. वहीं दूसरे मैच में 33 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में तीसरे टी20 मुकाबले में कप्तान जसप्रीत बुमराह बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकते हैं। भारत को एशियाई खेलों में भी भाग लेना है और ऐसे में इस दौरे पर गए रिजर्व खिलाड़ियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. भारत सीरीज में 2-0 से आगे है और ऐसे में टीम प्रबंधन के पास आवेश खान, जितेश शर्मा और शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ियों को आजमाने का मौका है.

आयरलैंड के खिलाफ तीसरे T20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: 

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह। 

#India vs Ireland 3rd T20,#BCCI,#Cricket News,#Team India,#IND vs IRE,#IND vs IRE, 3rd T20 Match,