राखी सावंत के गंभीर आरोप, आदिल ने जबरदस्ती कुबूल करवाया इस्लाम
(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा- 'मैं जन्म से हिंदू थी लेकिन मां क्रिश्चियन धर्म में विश्वास करने लगी तो मैंने भी विश्वास करना शुरू कर दिया. इसके बाद आदिल से शादी की और नवाज तक पढ़ी. लेकिन इस्लाम मुझे जबरदस्ती कुबूल करवाया गया और मुझे आदिल ने खूब मारा भी. दरअसल इन दिनों राखी सावंत एक बार फिर अपने पति को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अचानक से शादी, फिर मारपीट का मामला और इसके बाद पति के जेल पहुंचने की खबर सामने आई थीं। अब राखी के पति आदिल दुरानी जेल से छूट गए हैं और उन्होंने बाहर आते ही राखी सावंत पर कई गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों पर राखी सावंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के चुप्पी तोड़ी है। राखी सावंत वीडियो में रोती नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया,'वो बैंक रप्ट हो गई थीं, मेरे पास पैसा नहीं है। मैंने भाई से कहा जिसके बाद मुझे मां के इलाज के लिए मदद मिली। आदिल को बिग बॉस जाना है, स्टार बनना है। आदिल दो-तीन सी-ग्रेड फिल्में कर लेगा, लेकिन मैं जानती हूं इंडस्ट्री में कैसे टिकते हैं। वो गायब हो जाएगा। 8 महिने की शादी में इसने मुझे बहुत मारा है, आखिर मैं भी एक औरत हूं। पहली बात तो इसने मार-मारकर मुझसे इस्लाम कबूल करवाया है और फिर दो तलाक मेरे मुंह पर मारे हैं और तीसरा नहीं दिया है।' इतना कहते ही राखी सांस फूलने लगी। उन्होंने सारी बातें रोते-रोते ही कहीं।
#Adil Khan,#Bollywood News,#Rakhi Sawant,#Adil Khan On Rakhi Sawant,






