देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज भारतीय जनता पार्टी कैंट विधानसभा विधायक सविता कपूर के द्वारा वार्ड 31 कौलागढ़ टपकेश्वर रोड पर विधायक निधि के माध्यम से बनी सी सी सड़क का उद्धघाटन किया । इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा की विधायक निधि के माध्यम से बनी सड़क का बनने से इलाके के लोगो का आवागमन सुविधाजनक होगा और अच्छी रोड बनने से सभी को इसका लाभ मिलेगा।  विधायक सविता कपूर ने कहा कि विधायक निधि के माध्यम से पूरे विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य गतिमान है हर क्षेत्र में कुछ न कुछ कार्य हो रहे है । बरसात के मौसम में जल भराव की समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है ।


जिसमें उपस्थित मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे , मंडल महामंत्री विजय गुप्ता , पार्षद समिधा गुरुंग , डॉक्टर उदय सिंह पुंडीर, पूर्व पार्षद,  महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता विशाल, सुदर्शन बिष्ट , गरिमा गुप्ता , अभिषेक शर्मा , शरद शर्मा , पवन डबराल , गोपाल , एवं सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

#dehradunnews,#uttarakhandnews,#MLA Savita Kapoor,,