मुजफ्फरनगर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुजफ्फरनगर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया। इस पथराव में ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह तीसरी घटना है जिससे रेलवे में हड़कंप मच गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. देहरादून से आनंद विहार दिल्ली के बीच 22458 वंदे भारत ट्रेन चलती है। सोमवार को देहरादून से चलने के बाद मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली रेलवे स्टेशन के निकट असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के पिछले हिस्से के कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पहले सहारनपुर और मेरठ के परतापुर में भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है। इस घटना के बारे में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
#Muzaffarnagarnews#UPNews#Vande Bharat Stone Pelting#Vande Bharat Express ,







