(बॉलीवुड डेस्क): सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘टाइगर-3’ की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू हो गयी है। 'टाइगर 3' बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म दिवाली के पावन अवसर पर थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपेनिंग करने वाली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ‘टाइगर-3’ की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसे यूके, यूएई और यूएसए में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बताया जा रहा है कि मेकर्स 11 नवंबर को अमेरिका और कनाडा में ‘टाइगर-3’ रिलीज करेंगे।

#Tiger 3 #Salmankhan#Tiger 3 Box Office#Bollywoodnews#Salman Khan and Katrina Kaif#Katrina Kaif,