World Cup 2023: बांग्लादेश ने श्रीलंका को किया वर्ल्ड कप से बाहर
(स्पोर्ट्स डेस्क) :बांग्लादेश ने श्रीलंका को को तीन विकेट से हरा दिया। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 49.3 ओवर में 279 रन पर सिमट गई। बांग्लादेशी टीम ने 41.1 ओवर में सात विकेट पर 282 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इतना ही नहीं, दिल्ली में यह किसी वनडे मैच में सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले 1982 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 278 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया था। वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश को लगातार 6 मैचों में हार के बाद ये जीत मिली है. बांग्लादेश के लिए नजमुल हसन शान्तो ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 82 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश ने इस जीत के साथ लगातार छह हार के क्रम को भी तोड़ दिया. टीम अब आठ मैच में दो जीत से चार अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है. श्रीलंका भी आठ मैच में दो जीत से चार अंक के साथ आठवें स्थान पर है.
#SL vs BAN#CWC2023#World Cup 2023#ICCWorld Cup 2023#ODIWorld Cup 2023,







