(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया ने मोहाली में खेले गए पहले टी20 में अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। अक्षर पटेल और मुकेश कुमरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके। जवाब में भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम दुबे ने 40 गेंद में 60 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह नौ गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा जितेश शर्मा 31 रन स्कोर किए. इस दौरान अफगानिस्तान के लिए मुजीब ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट लिए. मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए मोहम्मद नबी ने 42 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, भारत के लिए मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके। शिवम दुबे को एक विकेट मिला। 

#INDvsAFG#Teamindia#BCCI#INDvsAFG1stT20I#BCCI#T20,