शहरी विकास सचिव ने दी जानकारी, छह महीने के अंदर होंगे निकाय चुनाव
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देहरादून नगर निगम में कार्यकाल पूर्ण होने के बाद से जिलाधिकारी सोनिका निगम के कार्यों को देख रही हैं। निकाय चुनाव होने तक उनकी देखरेख में तमाम कार्य होंगे। वही हाईकोर्ट में मंगलवार को उत्तराखंड के शहरी विकास सचिव नितिन भदौरिया कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने न्यायालय को आश्वास्त किया कि छह माह में राज्य में नगर निकायों का चुनाव करा लिए जाएंगे। कोर्ट ने सचिव के बयान रिकॉर्ड कर दोनों याचिकाओं को लंबित रखा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने राज्य में समय पर निकाय चुनाव न कराए जाने पर दायर अलग-अलग जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। राज्य सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि सरकार ने निकायों के चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरक्षण तय करने के लिए एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन भी किया है। अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।
#UttarakhandHC#DehradunNagarnigam#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,,







