चुनाव से पहले योगी सरकार की किसानों को बड़ी सौगात
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में योगी सरकार ने किसानों से किया एक और वादा पूरा कर दिया है. मंगलवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला किया गया. कैबिनेट ने निजी नलकूप पर मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश के डेढ़ करोड़ किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन का लाभ मिलेगा। यह योजना 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी जिसके बाद से बकाया निजी नलकूप का बिल नहीं जमा करना होगा। इसके तहत ग्रामीम और शहरी इलाकों में नलकूप इस्तेमाल करने वाले किसानों को एक भी रुपया बिल नहीं जमा करना होगा. इस फैसले से कुल करीब डेढ़ करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा. इसके तहत 1 अप्रैल 2023 से कोई बिल नही देय होगा, पहले के बकाये बिलो पर ब्याजरहित भुगतान योजना लाई जाएगी.
#YogiCabinetNews#UPNews#CMYogi#UPCabinet,







