खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): लोकसभा चुनाव 2024  से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अर्जुन मोढवाडिया ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया है. नके साथ-साथ कांग्रेस के दो और बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो गए। इनमें पूर्व विधायक अंबरीश ढेर और मुलुभाई कंडेरिया भी शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में अंबरीश डेर, वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया और अन्य ने भाजपा की सदस्यता ली. बता दें कि मोढवाडिया गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। बता दें कि गुजरात में कांग्रेस को ऐसे वक्त में झटका लगा है, जब राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात में प्रवेश करने से महज तीन दिन पहले अपने निर्णय की घोषणा की. मोढवाडिया के इस्तीफे के साथ ही 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 14 रह गई है. मोढवाडिया पिछले चार महीनों में चिराग पटेल और सीजे चावड़ा के बाद इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं। 

#LokSabhaChunav2024 #BJP#GujaratNews#Gujarat#Election2024#LokSabhaElection2024,