Ranji Trophy: मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराकर 42वां खिताब अपने नाम किया
(स्पोर्ट्स डेस्क) : मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबल में विदर्भ को 169 रनों से हराकर 42वां खिताब अपने नाम किया. विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की पहली पारी 105 रन पर सिमट गई। अपनी दूसरी पारी में मुंबई ने 418 रन बनाए और उनकी कुल बढ़त 537 रन की हुई और विदर्भ के सामने 538 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में 368 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ मुंबई ने 169 से मुकाबला जीत लिया। बॉलिंग के साथ विदर्भ टीम की बैटिंग भी काफी खराब रही. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए मुंबई को विदर्भ ने 224 रनों पर ऑलआउट कर लिया था. लेकिन फिर अपनी पहली पारी में बैटिंग करते हुए विदर्भ की टीम सिर्फ 105 रन पर ही ढेर हो गई. टीम के 6 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिसमें दो गोल्डन डक शामिल रहे. मुंबई ने 8 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है. आखिरी बार मुंबई की टीम ने 2015-2016 के रणजी ट्रॉफी सीजन में सौराष्ट्र को हराकर खिताब पर कब्जा किया था.
#MumbaivsVidarbhaFinal#RanjiTrophyFinal2024#RanjiTrophyFinal#BCCIRanjiTrophy,







