दून के ऐतिहासिक झंडेजी का 30 मार्च को होगा आरोहण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देहरादून के ऐतिहासिक श्री झंडेजी का आरोहण 30 मार्च को होगा. श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेला आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए. इस साल होशियारपुर पंजाब निवासी हरभजन सिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से संगतों के पहुंचने की संभावना है. मेले के दौरान होने वाली प्रमुख गतिविधियों और उनके संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. मेला समिति के पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करने और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं-संगतों की सुरक्षा और सुविधा करने के निर्देश दिए गए.
सिखों के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय के बड़े पुत्र श्री गुरु राम राय जी का जन्म होली के पांचवें दिन हुआ था. वर्ष 1646 को पंजाब के होशियारपुर जिले के कीरतपुर में जन्म लेने वाले श्री गुरु राम राय जी को ही देहरादून का संस्थापक माना जाता है. उनके जन्मदिन के मौके पर हर साल झंडा जी मेले का आयोजन होता है.
मंगलवार को श्री गुरुराम राय दरबार साहिब में श्री झंडेजी मेला आयोजन समिति की बैठक हुई। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने मेला आयोजन समिति के सदस्यों को दिशा निर्देश दिए। आयोजन समिति के व्यवस्थापक विजय प्रसाद डिमरी ने बताया कि मेला आयोजन के कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बताया कि इस बार लाखों की संख्या में देश-विदेश से संगत के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए मेले के दौरान होने वाली गतिविधियां व उनके संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 50 समितियों का गठन किया है, जो मेले का सफल संचालन करेंगी।
#JhandaJiMela#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







