देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपना प्रचार शुरू करते हुए जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में रोड शो किया। रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय में रोड शो के माध्यम से जनसंपर्क किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अनिल बलूनी ने जनसंपर्क कर जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान की अपील की। 


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेरी जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष व मेहनत कर रहे हैं। अगर, मुझे अपने कार्यकर्ताओं के लिए अपना खून भी बहाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। कहा कि, भाजपा प्रदेश की पांचों सीट पर जीत दर्ज कर रही है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदेई शाह, पार्टी जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक शैलारानी रावत आदि मौजूद थे।
 

#Election2024#UttarakhandLokSabhaElections2024#LokSabhaElections2024#PhirEkBaarModiSarkar#AnilBaluni##AbkiBaar400Paar #PhirEkBaarModiSarkar #ViksitUttrakhandViksitGarhwal,