देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में घोषित कार्यक्रम के अनुसार बंदी दिवस की घोषणा की गयी है. उत्तराखण्ड में 19 अप्रैल को मतदान होना हैं जिसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं इसी क्रम में राज्यपाल ने उत्तराखण्ड राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 हेतु मतदान की तिथि दिनांक 19 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार) को बंदी दिवस के रूप में मनाये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

#Election2024#UttarakhandLokSabhaElections2024#LokSabhaElections2024#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,