श्री झण्डा जी आरोहण की तैयारियां जोरों पर, रूट प्लान जारी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राजधानी देहरादून में लगने वाले श्री झण्डा जी मेला की तैयारियां जोरों पर हैं. इसके लिए यातायात पुलिस ने 30 मार्च के लिए रूट और डायवर्ट प्लान तैयार किया है. 30 मार्च को झंडा बाजार में सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. बिन्दाल से तिलक रोड और तालाब की ओर सभी प्रकार के चौपहिया वाहन पूरी तरह से वर्जित रहेंगे. श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से आकर्षक साजो सज्जा का विशेष इंतजाम किया गया है। पूरे दरबार साहिब परिसर में विशेष साज-सज्जा की गई है। खासतौर पर रात के समय श्री दरबार साहिब की आभा देखते ही बन रही है। चारों ओर से पड़ रही दूधिया रोशनी के बीच श्री दरबार साहिब बेहद मनमोहक व आकर्षक दिखाई दे रहा है।
झंडा जी मेले को लेकर रूट प्लान:
- सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जायेगा.
- पीपलमंडी चौक से हनुमान चौक से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं भेजा जायेगा.
- कांवली रोड गुरुराम स्कूल रोड से किसी भी प्रकार का वाहन दरबार साहिब की ओर नहीं आयेगा.
- झंडा आरोहण के समय बैंड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर कोई वाहन नहीं आयेंगे. मार्ग जीरो जोन रहेगा.
- 30 मार्च को झंडा जी आरोहण के मद्देनजर चौपहिया वाहनों का झंडा बाजार की ओर प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा.
- सहारनपुर चौक से गऊघाट तिराहा होते हुए दर्शनी गेट होकर मोची वाली गली से तालाब के चारों ओर से भण्डारी चौक ( गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों ) पर बैरियर लगाकर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
- यातायात के भारी दबाव होने के कारण निरजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक की ओर बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को डायवर्ट कर कमला पैलेस की ओर भेजा जायेगा. लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मण्डी की ओर भेजा जायेगा.
#Jhandamela#Jhandeji#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







