कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यूपी में अलर्ट
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): जेल में बंद यूपी के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौतके पर पहुंचे और करीब साढ़े आठ बजे के आसपास उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला। उसे आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां रात साढ़े दस बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। मुख्तार अंसारी के वकील ने आकर बताया कि पांच डाक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा. पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर के लिए रवाना किया जाएगा. प्रशासन ने शव को बांदा से लगभग 380 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गाजीपुर तक सड़क मार्ग से पहुंचाने के लिए पहले ही रूट प्लान तैयार कर लिया है. अधिकारी ने बताया कि पूरे राज्य में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. राज्य के बांदा, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. गौरतलब है कि 33 साल से अधिक पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में मुख्तार को वाराणसी की विशेष अदालत ने 2.02 लाख रुपये जुर्माने के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
तीन दिनों से बीमार चल रहे जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत गुरुवार रात अचानक फिर बिगड़ गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मंडलीय कारागार पहुंचे। करीब 40 मिनट तक अधिकारी जेल के भीतर रहे। इसके बाद मुख्तार को एंबुलेंस से दोबारा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा है। रात में अस्पताल में उसका निधन हो गया।
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी. रायबरेली में भी मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना पर सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भारी पुलिसबल किया गया तैनात. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने देर रात्रि किया गश्त. चलाया चेकिंग अभियान. सोशल मीडिया पर पुलिस रख रही है पैनी नजर. मुख्तार का शव गाजीपुर के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट भी है. पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए मुख्तार के बेटे अब्बास ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. आज जुमे की नमाज़ को देखते हुए पहरा है. गाजीपुर, मऊ की मस्जिदों पर फोर्स तैनात है. नमाज़ के बाद भीड़ के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है. मऊ, गाजीपुर और वाराणसी जैसे पूर्वांचल के जिलों में धारा 144 लागू है.
#UPNews#MukhtarAnsari#MukhtarAnsariDeath,






